पुस्तकालय एवं प्रलेखन सेवा

राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान का विशिष्ट पुस्तकालय एक विशेष/तकनीकी वर्ग का पुस्तकालय है। पुस्तकालय में खेल एवं क्रीड़ाओं की पुस्तकें हैं जैसे-तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिन्टन, बास्केटबाल ,मुक्केबाजी, शतरंज, साइक्लिंग, क्रिकेट, टबाल, जिम्नास्टिक्स्, गोल्फ, हाकी, हैंडबाल, घुड़सवारी, जूडो, खो-खो, कबड्डी, लान-निस, पर्वतारोहण, रोइंग, तैराकी, शूटिंग, स्नूकर, टेबल-टेनिस, वालीबाल, भारोत्तोलन, कुश्ती,योगा और याचिंग। मुख्य खेलों के अतिरिक्त पुस्तकालय में अन्य विषयों पर भी अलग से पुस्तकें उपलब्ध हैं, जैसे – बायोकैमिस्ट्री, स्पोर्टस,बायोमकैनिक्स, स्पोर्टस बायोलोजी, स्पोर्टस मैडीसन, शरीर विज्ञान, मानवमिति, खेल विश्वकोष, पौष्टिक आहार,किनसियोलोजी,स्पोर्टस सोसियोलोजी,शारीरिक क्षमता एवं शारीरिक शिक्षा इत्यादि।

पुस्तकालय में संदर्भ अनुभाग भी है जिसमें विश्व के सभी भागों से प्राप्त किये तकनीकी जरनलों के पिछले खण्डों के साथ-साथ वर्तमान खण्ड भी उपलब्ध हैं। हमें अन्तर्राष्ट्रीय खेल महासंघों/खेल संघों से जरनल प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही पुस्तकालय अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रलेखन केन्द्रों से निरन्तर सम्पर्क में रहता है।

पुस्तकालय में 20,000 के लगभग पुस्तकों का संग्रह है जोकि खेल वैज्ञानिकों, प्रशिक्षकों, प्रशिक्षणार्थियों तथा अन्य पाठकों को तकनीकी जानकारी प्रदान करती है। इस पुस्तकालय को शिक्षण एवं विज्ञान संकाय की रीड़ की हड्डी कहा जाता है और विभिन्न विश्वविद्यालयों-स्नातकोत्तर काॅलेजों से, जो शोध-छात्र इस पुस्तकालय में विभिन्न संदर्भों के लिये खेलों में, अपनी उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के लिये आते हैं, के लिये यह पुस्तकालय खेल जानकारी हेतु नामिक केन्द्र है।

संस्थान का पुस्तकालय खेल विकसित देशों से बहुमूल्य खेल साहित्य प्राप्त करता है। 300 के लगभग पाठक प्रतिदिन यहां अध्ययन करते हैं। पुस्तकालय का उद्देश्य खेल विशेषज्ञों और वह प्रतियोगी जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लिया है,को मल्टी-मिडिया खेल जानकारी की सेवायें उपलब्ध करवाना है। खेल जानकारी के लिये राष्ट्रीय स्त्रोत केन्द्र के रूप में पुस्तकालय द्वारा उचित सेवायें उपलब्ध करवायी जाती हैं। पटियाला में केन्द्रीय पुस्तकालय स्थापित होने के अतिरिक्त तीन अन्य शैक्षणिक केन्द्रों बंगलौर,कोलकाता तथा गांधीनगर में भी पुस्तकालय है। इन पुस्तकालयों को धीरे-धीरे विकसित किया जा रहा है।

सारे देश के शोध छात्र खेलों में अपने शोध कार्यक्रम के संदर्भ में राक्रीसं के पुस्तकालय से लाभ उठाते हैं। अनुरोध के आधार पर त्र्’इन्टर लाईब्रेरी लान’ सुविधायें दी जाती हैं। जब कभी सम्भव हो तो फोटोकापी की सुविधा भी प्रदान की जाती है।

ओलिम्पिक्स् और एशियन खेलों की शुरूआत से संबंधित बहुमूल्य पुस्तकों का संग्रह पुस्तकालय में उपलब्ध है। यह पुस्तकें बहुत ही कम पुस्तकालयों में उपलब्ध हैं इन पुस्तकों में खेलों के आयोजन संबंधी विस्तृत जानकारी है। प्रथम एशियन खेलों की मेज़बानी भारत द्वारा 1951 में दिल्ली में की गई थी और अन्य एशियन खेलें 1954 में मनीला में करवाई गयी,1962 में जकार्ता,1966,1970,1978 में बैंगकोक,1974 में तेहरान,1982 में दिल्ली, 1986 में सियोल,1990 में बिजिंग,1994 में हीरोशिमा और 1998 में बैंगकोक। पुस्तकालय में इन महत्वपूर्ण खेल इवेंटस् से संबंधित उचित साहित्य उपलब्ध है, इसी प्रकार ओलिम्पिक खेलों का संग्रह,जोकि बहुत कम मिलता है, इस पुस्तकालय में उपलब्ध है। इसी प्रकार ओलिम्पिक खेलों का भी बहुमूल्य संग्रह है जोकि अनुसंधान छात्रों एवं प्रशिक्षकों द्वारा उल्लिखित किया गया है।

खेल प्रलेखन सेवा
प्रलेखन सेवा राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्था का एक द्वि-मासिक प्रकाशन है जिसमें 18 खेलों को शामिल किया गया है,जैसेः- तीरंदाजी, मुक्केबाजी, एथलेटिक्स, साइक्लिंग, जिम्नास्टिक, तैराकी,जूडो, भारोतोलन,कुश्ती, बास्केटबाल, हाकी,वालीबाल, क्रिकेट,फुटबाल,हैंडबाल,बैडमिन्टन, लान-टेनिस और टेबल टेनिस,इनका हिंदी-अंग्रेजी में प्रकाशन किया जाता है। खेल प्रलेखन सेवा एक महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सम्पूर्ण भारत के खेल प्रेमियों के साथ-साथ कुछेक एशियन देशों जैसे-बंगलादेश,नेपाल,श्रीलंका एवं मोरिशियस इत्यादि द्वारा यह द्वि-मासिक पत्रिका प्राप्त की जाती है। इसमें बहुमूल्य जानकारी प्रदान की जाती है। समय-समय पर अन्तर्राष्ट्रीय खेल संघों द्वारा अपनाये गये खेल एवं क्रीड़ाओं के नवीनतम अन्तर्राष्ट्रीय नियमों के साथ विशेषज्ञों द्वारा लिखे गये नवीनतम तकनीकी आलेखों को इसमें सम्बद्ध किया जाता है।

वर्ग-क: एथलेटिक्स,जिम्नास्टिक्स एवं तैराकी
वर्ग-खः तीरंदाजी,मुक्केबाजी एवं साइक्लिंग
वर्ग-गः जूडो,भारोत्तोलन एवं कुश्ती
वर्ग-घः बास्केटबाल,हाकी एवं वालीबाल
वर्ग-डः क्रिकेट,फुटबाल एवं हैंडबाल
वर्ग-चः बैडमिन्टन,लान-टेनिस एवं टेबल-टेनिस

हमसे संपर्क करें

पुराना मोती बाग,पटियाला-147001
पंजाब - भारत

mail@nsnis.org

0175-2306171

0175-2212070