यह संस्थान भारतीय खेल जगत में “भारतीय खेलों का मक्का” के रूप में प्रसिद्ध है और इसने उच्च स्तरीय कोचों को तैयार किया है, जिन्होंने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए राष्ट्रीय टीमों की तैयारी में अपना विशिष्ट ज्ञान और सहयोग प्रदान किया है । पूर्ववर्ती पटियाला रियासत के महाराजा (राजा) के महल में स्थापित यह राष्ट्रीय खेल संस्थान, जो अब भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की शैक्षणिक इकाई है, की स्थापना भारत सरकार द्वारा 7 मई, 1961 में की गई थी, जिसका उद्देश्य देश में खेलों का वैज्ञानिक आधार पर विकास करना और विभिन्न खेल विधाओं में कोचों को प्रशिक्षित करना था । इस संस्थान का नाम 23 जनवरी, 1973 को बदलकर नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनएसएनआईएस) कर दिया गया ।
- एस ए आई: एनएस एनआईएस, पुराना मोती बाग पटियाला, पंजाब -भारत
- ईमेल: mail @ nsnis.org





