विभाग अवलोकन
खेल जैव-यांत्रिकी/बायोमैकेनिक्स विभाग की स्थापना वर्ष 1983 में एनएस एनआईएस पटियाला में खेल विज्ञान संकाय के एक भाग के रूप में की गई थी। तब से यह विभाग राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों/एथलीट्स को जैव-यांत्रिकी/बायोमैकेनिकल सहायता प्रदान करने के साथ-साथ, प्रशिक्षकों/कोचों और खिलाड़ियों/एथलीट्स को खेलों में जैव-यांत्रिकी/बायोमैकेनिक्स के महत्व और सही तकनीक के बारे में शिक्षित करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
मुख्य सकेंद्रित/फोकस
- राष्ट्रीय कैंपर्स, एनसीओई एथलीट्स, खेलो इंडिया एथलीट्स, टॉप्स योजना के अंतर्गत आने वाले एथलीट्स तथा एसटीसी एथलीट्स को वैज्ञानिक सहयोग प्रदान करना।
- बार-बार होने वाली चोटों के कारणों की पहचान करना एवं फिजियोथेरेपी तथा स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग (SnC) विभाग के साथ समन्वय में हस्तक्षेप (इंटरवेंशन) की सलाह देना।
- प्रशिक्षकों/कोचों एवं एथलीट्स को खेलों में बायोमैकेनिक्स की समझ के महत्व के बारे में शिक्षित करना।
- जागरूकता के उद्देश्य से बायोमैकेनिक्स शिक्षा सामग्री तैयार करना।
- खेल बायोमैकेनिक्स के क्षेत्र में अनुसंधान कार्य करना।
- एनएस एनआईएस, पटियाला द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों को सहयोग प्रदान करना।
परीक्षण मापदंड/पैरामीटर
इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग गेट्स का उपयोग करके गति एवं चपलता/एजिलिटी परीक्षण
- गति/स्पीड परीक्षण
- स्प्लिट टाइमिंग
- लैप टाइमिंग
- चपलता/एजिलिटी परीक्षण
वीडियो विश्लेषण
- गुणात्मक विश्लेषण
- मात्रात्मक विश्लेषण
- गतिज/काइनेमेटिक मापदंड
- काइनेसियोलॉजिकल विश्लेषण
बल प्रोफ़ाइल
- काउंटर मूवमेंट जम्प
- ड्रॉप जम्प
- संतुलन परीक्षण
- आवश्यकता के आधार पर कोई विशिष्ट परीक्षण
आइसोकाइनेटिक डायनामोमीटर
- टॉर्क मापदंड
- स्थिति मापदंड
- समय मापदंड
- विषमता/Asymmetry
- एगोनिस्ट–एंटागोनिस्ट अनुपात
उपकरण
- बायोवेयर सॉफ्टवेयर के साथ फोर्स प्लेटफॉर्म (किस्टलर -9281 EA, 600 मिमी x 400 मिमी)
- MARS सॉफ्टवेयर के साथ पोर्टेबल फोर्स प्लेटफॉर्म (किस्टलर – 9286 BA, 600mm x 400mm)
- वीडियो विश्लेषण प्रणाली, जिसमें 3 उच्च गति कैमरे (सोनी एफडीआर एएक्स 700) और डार्टफिश प्रो (एस) वीडियो विश्लेषण सॉफ्टवेयर शामिल हैं
- इलेक्ट्रॉनिक टाइमिंग गेट (स्मार्ट स्पीड)
- आइसोकाइनेटिक डायनेमोमीटर (ह्यूमैक नॉर्म)
शैक्षणिक गतिविधियाँ
- खेल प्रदर्शन विश्लेषण में डिप्लोमा (पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला के सहयोग से)
- एम.एस.सी. खेल कोचिंग
- खेल कोचिंग में डिप्लोमा
- खेल प्रशिक्षण में 6 सप्ताह का सर्टिफिकेट कोर्स
- प्रशिक्षकों के लिए पुनश्चर्या पाठ्यक्रम
- विभिन्न खेल विज्ञान डिप्लोमा पाठ्यक्रम
- खेल चिकित्सा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए)
- इंटर्नशिप कार्यक्रम
स्टाफ के सदस्य
डॉ. राहुल तिवारी, एचपीए-बायोमैकेनिक्स
- पीएच.डी. (खेल विज्ञान)
- एम.एससी. स्पोर्ट्स बायोमैकेनिक्स (स्कॉटलैंड, यूके)
- एमपीटी खेल और क्लिनिकल बायोमैकेनिक्स
अनुसंधान एवं प्रकाशन
- पुस्तक प्रकाशित: बायोमैकेनिक्स – मेकैनिकल एस्पेक्ट्स ऑफ ह्यूमन मोशन बाय रमेश राय
- वैज्ञानिक प्रकाशन और प्रस्तुति: मोर दैन 40 आर्टिकल पब्लिश्ड इन वेरियस नेशनल एंड इंटरनेशनल जरनल्स
10 की नोट लेक्चर एंड 35 साइंटिफिक पेपर प्रेजेंटेशन इन वेरियस नेशनल एंड इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंसेज़
