इसकी शुरुआत 1963 में एक छोटे स्तर पर हुई। पटियाला स्थित संस्थान का पुस्तकालय खेल और खेल विज्ञान साहित्य का एक समृद्ध संग्रह है। इस पुस्तकालय में लगभग 22,000 पुस्तकें, पत्रिकाएं और जरनल्स उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त, यह पुस्तकालय अनेक विदेशी खेल एवं खेल विज्ञान जरनल्स की सदस्यता भी लेता है। एनएस एनआईएस स्पोर्ट्स लाइब्रेरी एक केन्द्रीयकृत वातानुकूलित और विस्तृत परिसर में स्थित है, जो दो हिस्सों में फैला हुआ है – भूतल और प्रथम तल।
संस्थान के प्राध्यापक/फैकल्टी मेंबर, छात्र एवं शोधकर्ता बड़ी संख्या में इस पुस्तकालय की सेवाओं का लाभ उठाते हैं। छात्रों के लिए विशेष पुस्तकालय अवधि भी निर्धारित की गई है।
पुस्तकालय की संपूर्ण कार्यप्रणाली KOHA लाइब्रेरी मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से पूर्णतः स्वचालित है। अधिकांश पुस्तकालय सेवाएं अब स्वचालित प्रणाली द्वारा संचालित होती हैं। पुस्तकालय का कैटलॉग (Web-OPAC) कहीं से भी ऑनलाइन खोजा जा सकता है, जबकि सदस्यता प्राप्त ई-संसाधनों (E-resources) को केवल परिसर (Campus) के भीतर ही एक्सेस किया जा सकता है।
थीसिस और शोध प्रबंध एक संस्थागत डिजिटल रिपॉजिटरी में D-Space की सहायता से संरक्षित हैं, जिन्हें विश्व के किसी भी कोने से एक्सेस किया जा सकता है। पुस्तकालय प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:00 बजे तक खुला रहता है।