विभाग अवलोकन
खेल जैव रसायन विभाग की शुरुआत 1983 में एनएस एनआईएस पटियाला के खेल विज्ञान संकाय के एक भाग के रूप में की गई थी। तब से, विभाग राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों/एथलीटों को वैज्ञानिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ खेल जैव रसायन के महत्व के बारे में प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों/एथलीटों को शिक्षित करने की दिशा में काम कर रहा है।
मुख्य सकेंद्रित/फोकस
- आवधिक परीक्षण के माध्यम से राष्ट्रीय शिविर, एनसीओई, टीओपीएस, केआई और एसटीसी एथलीटों के जैव रासायनिक मापदंडों का परीक्षण करना
- कमियों से संबंधित मुद्दों की पहचान करना और अन्य खेल विज्ञान विभागों के साथ सहयोग करना तथा विभिन्न विषयों के एथलीटों को अनुवर्ती सेवाएं प्रदान करना।
- खिलाड़ियों/एथलीटों के लिए आवधिक परीक्षण कार्यक्रम तैयार करना और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी करना।
- एनएस एनआईएस, पटियाला द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के सुचारू संचालन में अकादमिक सहायता प्रदान करना।
- खेल जैव रसायन के क्षेत्र में अनुसंधान करना
- खिलाड़ियों/एथलीटों के लिए जैव रासायनिक परीक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना
शैक्षणिक गतिविधियाँ
- खेल प्रशिक्षण/कोचिंग में डिप्लोमा
- खेल प्रशिक्षण/कोचिंग में मास्टर
- खेल प्रशिक्षण में छह सप्ताह का प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम
- कौशल विकास/स्किल डेवलपमेंट पाठ्यक्रम
- पुनश्चर्या/रिफ्रेशर पाठ्यक्रम
- अभिविन्यास/ओरिएंटेशन पाठ्यक्रम
परीक्षण मापदंड
जैव रासायनिक परीक्षण
जैव रासायनिक परीक्षण खिलाड़ियों/एथलीटों में किसी भी अंतर्निहित जैव रासायनिक संबंधित मुद्दों को खोजने की आधारशिला है। इस उद्देश्य के लिए, विभाग अन्य खेल विज्ञान विभागों के साथ एकीकरण में काम करता है। एथलीटों के बीच किसी भी जैव रासायनिक और रिकवरी से संबंधित समस्या की पहचान करने के लिए प्रशिक्षक/कोच और सहायक स्टाफ के साथ चर्चा भी एक महत्वपूर्ण विशेषता है।
इस प्रयोगशाला में हम खिलाड़ियों/एथलीटों में किसी भी कमी का पता लगाने के लिए व्यापक मापदंड/पैरामीटर परीक्षण करते हैं जो उनके प्रदर्शन में बाधा डाल रही है।
- हेमोटोलॉजिकल विश्लेषण (पूर्ण रक्त गणना)
- हार्मोनल परख (टेस्टोस्टेरोन, कॉर्टिसोल, T3,T4,TSH,)
- इलेक्ट्रोलाइट परख (सोडियम, पोटेशियम, क्लोराइड)
जैव रासायनिक विश्लेषण
- लौह प्रोफाइल
- वसा प्रालेख
- लिवर फ़ंक्शन परीक्षण
- किडनी फंक्शन टेस्ट
- मांसपेशी एंजाइम क्रिएटिन काइनेज और लैक्टेट डिहाइड्रोजनेज
- विटामिन (विटामिन डी, विटामिन बी12 और फोलिक एसिड)
- खनिज (कैल्शियम, फॉस्फेट और मैग्नीशियम)
अनुपालन और प्रगति की निगरानी के लिए अनुवर्ती कार्रवाई बहुत महत्वपूर्ण है। प्रोटोकॉल के अनुसार जैव रासायनिक मूल्यांकन के लिए नियमित अंतराल पर निगरानी की जानी चाहिए।
खिलाड़ियों/एथलीटों को वैज्ञानिक सहायता
खिलाड़ियों/एथलीटों को सहायता प्रदान करने के लिए प्रति वर्ष लगभग 1500 नमूनों/सैंपल्स का मूल्यांकन।
- राष्ट्रीय शिविर
- एनसीओई
- एसटीसी
- खेलो इंडिया
- टॉप्स योजनाएं
प्रशिक्षकों/कोचों और खिलाड़ियों/एथलीटों के साथ परीक्षण रिपोर्ट पर चर्चा तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आवश्यक हस्तक्षेप और उपचार तथा संशोधन के लिए खेल पोषण और खेल चिकित्सा तथा स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग विभागों को विस्तृत जैव रासायनिक रिपोर्ट का प्रावधान।
उपकरण की सूची
पूर्णतः स्वचालित हेमेटोलॉजी विश्लेषक
विभेदक गणना सहित सभी रक्त संबंधी मापदंडों के परीक्षण के लिए।
पूर्णतः स्वचालित एलिसा प्रोसेसर
फेरिटिन, कॉर्टिसोल, टेस्टोस्टेरोन, विटामिन डी, विटामिन बी 12 आदि जैसे मापदंडों के परीक्षण के लिए।
इलेक्ट्रोलाइट विश्लेषक
सोडियम, पोटेशियम, क्लोरीन और आयनित कैल्शियम जैसे आयनों के परीक्षण के लिए
पूर्णतः स्वचालित जैव रसायन विश्लेषक
यूरिया, यूरिक एसिड, क्रिएटिनिन, लिपिड प्रोफाइल, क्रिएटिन काइनेज, लैक्टेट डिहाइड्रोजनेज, आयरन प्रोफाइल, कैल्शियम, फॉस्फेट, मैग्नीशियम, इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सभी नियमित जैव रासायनिक मापदंडों के परीक्षण के लिए
मिनी सेंट्रीफ्यूज
रक्त के नमूनों से सीरम और प्लाज्मा को अलग करने के लिए।
रेफ्रिजरेटेड सेंट्रीफ्यूज
कम तापमान पर रक्त के नमूनों से सीरम और प्लाज्मा को अलग करने के लिए।
एलिसा रीडर
हार्मोन और विटामिन जैसे विशेष मापदंडों के विश्लेषण के लिए
प्रयोगशाला रेफ्रिजरेटर
रसायनों (रिएक्टेंट्स) के भंडारण हेतु
-40 डिग्री सेल्सियस फ्रीज़र
सीरम और प्लाज्मा नमूनों को लंबे समय तक भंडारण के लिए।
अनुसंधान
- व्यायाम जैव रसायन (Exercise Biochemistry) के क्षेत्र में अनुसंधान कार्य का संचालन:
- खिलाड़ियों/एथलीट्स में सामान्य पोषण संबंधी कमियाँ
- खेल प्रशिक्षण/कोचिंग के दौरान खिलाड़ियों/एथलीट्स में जैव रासायनिक और हार्मोनल अनुकूलन।
- अत्यधिक प्रशिक्षण (ओवरट्रेनिंग) के संकेतक/मार्कर
- भारतीय खिलाड़ियों/एथलीट्स में जैव रासायनिक मापदंडों की संदर्भ सीमाएँ
- शोधार्थियों एवं इंटर्न को मार्गदर्शन प्रदान करना
- अनुसंधान अध्येता/फेलोज और प्रशिक्षु/इंटर्न।
विभागीय स्टाफ
श्री संदीप कुमार
उच्च प्रदर्शन विश्लेषक (जैव रसायन)
