विभाग अवलोकन (मुख्य विभागीय चित्रों सहित)

एनएस एनआईएस पटियाला एशिया के अग्रणी खेल संस्थानों में से एक है। यह संस्थान भारोत्तोलन, मुक्केबाज़ी और एथलेटिक्स जैसे खेलों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों/एथलीट्स को प्रशिक्षण प्रदान करता है। खेल प्राधिकरण की नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना के अंतर्गत यहाँ जूडो, फेंसिंग, हॉकी, साइक्लिंग, भारोत्तोलन और अन्य एथलेटिक खेलों के उच्च स्तर के खिलाड़ी/एथलीट नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से यह संस्थान उच्च कोटि के प्रशिक्षक/कोच भी तैयार करता है।

स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग खेल विज्ञान का एक ऐसा क्षेत्र है जिसका उद्देश्य अभ्यास, पोषण और रिकवरी रणनीतियों के माध्यम से खिलाड़ियों/एथलीट्स के प्रदर्शन को अधिकतम करना होता है। इस विभाग का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों/एथलीट्स की शारीरिक क्षमताओं जैसे बल, शक्ति, गति, चुस्ती और सहनशक्ति को बढ़ाना एवं चोटों की संभावना को कम करना है।

यह उद्देश्य वैज्ञानिक साक्ष्य आधारित प्रशिक्षण तकनीकों द्वारा प्राप्त किया जाता है, जिनमें रेजिस्टेंस ट्रेनिंग, प्लायोमेट्रिक्स, स्पीड और एजिलिटी ड्रिल्स, कार्डियोवैस्कुलर कंडीशनिंग और फ्लेक्सिबिलिटी अभ्यास शामिल हैं।

स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग सभी स्तरों के खिलाड़ियों/एथलीट्स के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, चाहे वे शुरुआती हों या अंतरराष्ट्रीय स्तर के पेशेवर। यह प्रशिक्षण एथलीट्स को उनकी शारीरिक क्षमताओं के विकास में सहायता करता है और समग्र स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती को भी बढ़ावा देता है।

सही और नियमित स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग से खिलाड़ी/एथलीट अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं, चोटों के खतरे को कम कर सकते हैं और अपने खेल करियर को लंबा बना सकते हैं।

हाल के वर्षों में इस विभाग को खेल जगत में विशेष मान्यता और महत्व प्राप्त हुआ है। हमारा विभाग अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है और वैज्ञानिक विधियों पर आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से खिलाड़ियों/एथलीट्स को संपूर्ण सहयोग प्रदान करता है।
पेशेवर से लेकर शौकिया स्तर तक विभिन्न खेलों के खिलाड़ी और टीमें अब संगठित स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कार्यक्रमों को अपने नियमित प्रशिक्षण में शामिल करने के लाभों को समझने लगी हैं।

संकाय सदस्य

श्री बनीत शर्मा (पीटी, एसएनसी)
  • एचपीए (स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग)
  • बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी)
  • व्यायाम और खेल विज्ञान में परास्नातक
  • एएससीए स्तर -1
  • भारोत्तोलन स्तर 1
श्रीमती कृपा शर्मा
  • एचपीए (स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग)
  • शारीरिक शिक्षा में स्नातक
  • शारीरिक शिक्षा में परास्नातक
  • मास्टर ऑफ फिलॉसफी (एम.फिल.)
  • खेल कोचिंग में डिप्लोमा (बैडमिंटन)
  • स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग में छह महीने का प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम (एनएस एनआईएस पटियाला)
  • एएससीए स्तर -1
अनुपाल
  • पीए (स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग)
  • एम.एससी. खेल विज्ञान
  • स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग में छह महीने का प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम (एनएस एनआईएस पटियाला)

मुख्य सकेंद्रित/फोकस

हमारा मुख्य उद्देश्य सहयोग प्रदान करना है:
  • राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) के खिलाड़ियों/एथलीट्स को
  • एसएआई प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) के खिलाड़ियों/एथलीट्स को
  • राष्ट्रीय कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों/एथलीट्स को

विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रशिक्षुओं (इंटर्न्स) के लिए मेंटॉरशिप कार्यक्रम उपलब्ध कराना।

परीक्षण मानदंड

प्रदर्शन परीक्षण:हमारे प्रदर्शन परीक्षणों के माध्यम से प्रमुख शारीरिक क्षमताओं जैसे स्ट्रेंथ, ताकत, गति, चपलता/एजिलिटी और लचीलेपन का मूल्यांकन किया जाता है। इन परीक्षणों से हमें डेटा एकत्र करने और सुधार की संभावित क्षेत्रों की पहचान करने में सहायता मिलती है, जिससे हम प्रत्येक खिलाड़ी/एथलीट के लिए व्यक्तिगत प्रशिक्षण योजना तैयार कर सकते हैं।

उपकरण

  • प्रतिरोध प्रशिक्षण: हमारे प्रशिक्षण केंद्र में विभिन्न प्रकार के फ्री वेट्स, वेटलिफ्टिंग प्लेटफॉर्म्स, प्रतिरोध बैंड्स और मशीनें उपलब्ध हैं, जो विभिन्न प्रशिक्षण विधियों और व्यायाम प्रकारों को पूरा करने में सक्षम हैं।
  • हमारे पास विश्वस्तरीय एलीको ब्रांड के उपकरण उपलब्ध हैं, जो एथलीट्स को दुनिया भर के अन्य उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण केंद्रों जैसी सर्वोत्तम प्रशिक्षण सुविधा प्रदान करते हैं।
  • कार्डियोवैस्कुलर कंडीशनिंग: हम एथलीट्स की हृदय क्षमता और सहनशक्ति बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक कार्डियो उपकरण प्रदान करते हैं, जैसे – ट्रेडमिल्स, स्टैशनलरी बाइक्स, रोइंग मशीनें और एलिप्टिकल्स।

शैक्षणिक गतिविधियाँ:

स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग विभाग की फैकल्टी निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के शिक्षण प्रदान करती है:–
  • खेल प्रशिक्षण/कोचिंग में डिप्लोमा
  • जिम प्रबंधन में कौशल विकास पाठ्यक्रम
  • खेल प्रशिक्षण/मालिश में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम
  • विभिन्न विभागों के लिए अभिमुखीकरण/ओरिएंटेशन पाठ्यक्रम
  • पुनश्चर्या/रिफ्रेशर पाठ्यक्रम
हमारे विशेषज्ञ विभिन्न परियोजनाओं में भी सक्रिय रूप से सहभागी हैं।
  • ई-खेलो पाठशाला के लिए विषय विशेषज्ञ के रूप में योगदान दे रहे हैं।